India vs West Indies 3rd T20I Preview: आज टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का टी20 मुकाबला, जानिए मैच की खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 8, 2023, 02:27 PM IST

Today T20 Match, IND (INDIA) vs WI (West Indies) 3rd T20I Preview: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान टीम ने इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतने के बाद डबल बढ़त बनाई हुई है और अब तीसरा टी20 भारत के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला होगा। जानिए इस अहम टी20 मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज होगा
  • वेस्टइंडीज की टीम दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे
  • टीम इंडिया के लिए आज होगा 'करो या मरो' का मुकाबला

T20 Match Today, IND vs WI 3rd T20I Preview: वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी हार और श्रृंखला गंवाने से बचने के लिये भारतीय बल्लेबाजों को मंगलवार को तीसरे टी20 मैच में बेखौफ प्रदर्शन करना होगा। यहां की धीमी पिचें बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं रही हैं लेकिन जैसा कि कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को कहा , भारत को 10-20 अतिरिक्त रन बनाने के तरीके तलाशने ही होंगे।

भारत को आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज ने 2016 में हराया था । यहां पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती दो मैच हारने के बाद भारत 0-2 से पीछे है । इस प्रारूप में बल्लेबाजों को पहली गेंद से ही आक्रामक खेलना पड़ता है लेकिन अभी तक भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ऐसा नहीं कर पाये हैं।

End of Feed