IND vs PAK, T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होगा महा-मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 8, 2024, 07:03 PM IST

Indian vs Pakistan, T20 World Cup 2024 Match Preview: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस महामुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप का रविवार को खेला जाएगा सबसे अहम मुकाबला
  • न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होगी भिड़ंत
  • टी20 विश्व कप में होगी आठवीं बार होगा भारत-पाक का आमना सामना

न्यूयॉर्क: आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी20 विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी जिसका मनोबल पहले ही मैच में मिली अप्रत्याशित हार ने तोड़ दिया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला मुकाबला 34000 दर्शक क्षमता वाले नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा।

India vs Pakistan Match Preview

भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2024 मैच प्रीव्यू(साभार ICC)

इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी भारी आलोचना के बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार किया।

End of Feed