Asia Cup 2023 Today Match, SL vs BAN Preview: आज श्रीलंका-बांग्लादेश की भिड़ंत, जानिए इस मैच से जुड़ी सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 31, 2023, 07:00 AM IST

Today in Asia Cup 2023, SL (Sri Lanka) vs BAN (Bangladesh) Match Preview: एशिया कप 2023 में आज टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला ग्रुप-बी की दो टीमों के बीच होगा, मेजबान श्रीलंका और बांग्लादेश। इस मैच की दोनों टीमें चोटिल व अनफिट खिलाड़ियों से जूझ रही हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसे बैलेंस बनाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा एशिया कप 2023 का दूसरा मुकाबला
  • श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों की होगी भिड़ंत
  • दोनों टीमें अनफिट खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही हैं

Today Match, Asia Cup 2023, SL vs BAN Preview: श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें गुरुवार को यहां एशिया कप में जब एक दूसरे के सामने होंगी तो उनकी निगाहें अपने अहम खिलाड़ियों की चोटों से उबरकर जीत से अभियान शुरु करने पर लगी होंगी। श्रीलंका ने 2022 में (टी20 प्रारूप में) एशिया कप जीता था लेकिन मंगलवार तक वह इस चरण के लिए अपनी टीम की घोषणा भी नहीं कर सकी क्योंकि उसके कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं जबकि दो कोविड-19 संक्रमित पाये गये हैं।

Asia Cup 2023, SL vs BAN ODI Match Preview

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच प्रिव्यू (AP)

श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसारंगा, दुश्मंता चामीरा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मधुशंका चोटों से जूझ रहे हैं जबकि कुसाल परेरा अभी कोविड-19 संक्रमण से नहीं उबरे हैं। इन झटकों से पहले भी श्रीलंकाई टीम इस साल वनडे में फॉर्म खराब से गुजर रही थी। उन्हें साल के शुरु में भारत के हाथों 0-3 से हार मिली और फिर न्यूजीलैंड ने भी उसे 2-0 से पराजित किया।

End of Feed