हम उसी तरह से खेलते रहेंगे: एलन बॉर्डर की आलोचना का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 14, 2023, 07:22 PM IST

IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर की आलोचना को दरकिनार करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उसी तरह से टेस्ट मैच खेलती रहेगी जैसे कि वह पिछले 12 से 18 महीनों में खेलती रही है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच पारी के अंतर से गंवाया है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर की आलोचना को दरकिनार करते हुए कहा कि उनकी टीम उसी तरह से टेस्ट मैच खेलती रहेगी जैसे कि वह पिछले 12 से 18 महीनों में खेलती रही है। ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत से तीन दिन के अंदर 123 रन से हार गया था जिसके बाद बॉर्डर ने टीम की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को स्वयं को अच्छा दिखाने की बजाय कड़ी क्रिकेट खेलने की जरूरत थी।

ind vs aus alex carey

एलेक्स कैरी (AP)

बॉर्डर ने विशेषकर उस घटना का जिक्र किया जब रविंद्र जडेजा की गेंद को खेलने में नाकाम रहने के बाद स्टीव स्मिथ ने इशारों में ही उनकी प्रशंसा की थी। बॉर्डर ने उनकी इस हरकत को हास्यास्पद करार दिया था। कैरी ने कहा,‘‘ हम एलन बॉर्डर का बहुत सम्मान करते हैं। टीम में प्रत्येक खिलाड़ी का अपना तरीका होता है। हम इन खिलाड़ियों के खिलाफ बहुत कुछ करते हैं।’’

End of Feed