CSK के कोचिंग स्टाफ में हुई एल्बी मोर्केल की एंट्री, मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2027 के सीजन से पहले अपने सहयोगी स्टाफ में मंगलवार को बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए एल्बी मोर्कल और मोहित शर्मा को टीम के साथ जोड़ा। ये दोनों इस प्रतिष्ठित आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोर्कल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK New Support Staff: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले अपनी नई रणनीति के तहत बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने पूरे पुराने सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी कर दी है। अब नए कोच जहीर खान की अगुवाई में नया सपोर्ट स्टाफ तैयार किया है। सीएसके की नई कोचिंग टीम में एल्बी मोर्केल की एंट्री हुई है। वहीं, मोहित शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

CSK coaching staff

सीएसके की नई कोचिंग स्टाफ। फोटो- CSK

End of Feed