आकाश दीप की टेस्ट में वापसी तय, श्रेयस अय्यर कर सकते हैं 2 वनडे में टीम की अगुआई

तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही है। 29 वर्षीय आकाश पीठ की चोट के कारण सात महीनों से क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने ईरानी कप से घरेलू क्रिकेट में सफल वापसी की जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 24 ओवर में 68 रन देकर 6 विकेट झटके।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ता भारत की तीन टीम का चयन करने की तैयारी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। जहां भारतीय टीम पांच-पांच वनडे और टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी कीवी टीम से भिड़ेगी। भारत का दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर को समाप्त होगा।

Akash Deep (2)

आकाश दीप की टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी। फाइल फोटो

ऐसे में तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही है। 29 वर्षीय आकाश पीठ की चोट के कारण सात महीनों से क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने ईरानी कप से घरेलू क्रिकेट में सफल वापसी की जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 24 ओवर में 68 रन देकर 6 विकेट झटके।

End of Feed