'लोग मुझसे जलते हैं', स्ट्राइक रेट पर उठा सवाल, अजिंक्य रहाणे के जवाब से मचा बवाल

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2026 में कोलकाता की यह लगातार दूसरी हार है। इन दोनों ही मैचों के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने लगे। वहीं, मैच के बाद अजिंक्य रहाणे के जवाब ने क्रिकेट के गलियारे में एक नई बहस छेड़ दी है।

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक दो मैच में हार मिल चुकी है। पहले मैच में मिली हार से कम सवाल उठे थे लेकिन, हैदराबाद के खिलाफ मिली हार ने साफ कर दिया है कि समस्या सिर्फ चोटिल गेंदबाजों तक सीमित नहीं है। बल्कि केकेआर के मिडिल ऑर्डर में भी कुछ समस्याएं हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे हैदराबाद के खिलाफ मिली हार का एक प्रमुख कारण बीच के ओवरों में साझेदारी न बन पान बताया।

Rahane Statement

आईपीएल मैच के दौरान रहाणे। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में भी केकेआर ने बीच के ओवरों में ही मोमेंटम गंवाया था। उस मैच में KKR ने 10 ओवर में 120 रन बना दिए थे, लेकिन अगले 10 ओवरों में टीम सिर्फ 102 रन ही जोड़ सकी। हैदराबाद के खिलाफ भी कहानी लगभग वही रही। शुरुआती पांच ओवर में 67 रन ठोकने के बावजूद टीम उस रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई।

End of Feed