देश से बाहर जीतना है टेस्ट तो गिल को सुननी चाहिए सबा करीम और रहाणे की सलाह

वेलिंगटन में ऐतिहासिक स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया जीत दर्ज करने में असफल रही। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाना है। ऐसे में सबा करीम और अजिंक्य रहाणे ने कप्तान गिल को सलाह दी है।

एक पारी में 720 रन बनाने के बाद 352 रन की बढ़त लेने के बावजूद टीम इंडिया को वेलिंगटन टेस्ट में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। दोनों कप्तानों की सहमति से मैच तब रोक दिया गया जब न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना चुकी थी। लेकिन गिल का यह फैसला कुछ पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आ गया क्योंकि अब भी 15 ओवर का खेल बाकी था। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाना है और इससे पहले सबा करीम और अजिंक्य रहाणे ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर शुभमन गिल को सलाह दी है।

Team India

भारतीय टीम (साभार-X)

विदेशों में जीत के लिए चाहिए स्पिनर

सबा करीम की मानें तो विदेशी जमीन पर टेस्ट जीतने के लिए आपको फ्रंट लाइन स्पिनर की जरूरत होती है। ऐसे में टीम इंडिया को प्रमुख स्पिनर के साथ उतरना चाहिए। वेलिंगटन टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने 51 ओवर की गेंदबाजी की और केवल एक विकेट ले पाए। उन्होंने कहा कि क्या बल्लेबाजी में गहराई इस कीमत पर लाई जानी चाहिए कि एक फ्रंट लाइन स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले। उन्होंने कहा 'अगर आपको SENA कंट्री में जीत दर्ज करनी है तो एक ऐसे फ्रंट लाइन स्पिनर की दरकार होगी जो सपाट पिच पर भी आपको विकेट लेकर दे।

End of Feed