ENG vs SA: एडेन मार्करम के शानदार कैच ने बदला इंग्लैंड के खिलाफ मैच, देखिए [VIDEO]

दक्षिण अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है। कप्तान एडेन मार्करम ने एक शानदार कैच लेकर मैच का रिजल्ट बदल दिया।

सेंट लुसिया: क्रिकेट के गलियारों में अंग्रेजी में एक कहावत 'Catches Win Matches'(कैच पकड़ो और मैच जीतो) दशकों से प्रचलित है। ये बात एक बार फिर टी20 विश्व कप 2024 के सेंट लुसिया में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए सुपर-8 राउंड के मुकाबले में सही साबित हुई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच के आखिरी ओवर में हैरी ब्रूक का शानदार कैच लपककर पूरा बाजी पलट दी।

Harry Brook Wicket

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन लौटते हैरी ब्रूक

मार्करम ने भागते हुए पकड़ा शानदार डाइविंग कैच

जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए थे। स्ट्राइक पर 36 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैरी ब्रूक थे। जीत के लिए अंतिम 6 गेंद में इंग्लैंड को 14 रन बनाने थे। लेकिन एनरिक नॉर्खिया की पहली ही गेंद पर एडेन मार्करम ने मिड ऑन से उल्टी दिशा में भागते हुए शानदार कैच लपका। इसके साथ ही ब्रूक की पारी खत्म हो गई।

End of Feed