लीडरशिप रोल से नजरअंदाज किये जाने के बाद हार्दिक के मुंबई इंडियंस के नेतृत्व पर भी संदेह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 19, 2024, 07:42 PM IST

गौतम गंभीर के कोच बनते ही हार्दिक पांड्या के लीडरशिप में तेजी से गिरावट आई। रोहित के जाने के बाद वह टी20 में टीम के कप्तान बनने वाले थे, लेकिन गंभीर और अगरकर के सामने वह खुद को साबित नहीं कर पाए।

टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड्या के लिए राष्ट्रीय टीम में चीजें काफी बदल गयी है। टी20 विश्व कप के दौरान भारत के उपकप्तान रहे हार्दिक को श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम की कमान नहीं सौंपी गयी। सूर्यकुमार यादव खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। भारत की कप्तानी के दायित्व से मुक्त होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस इस हरफनमौला खिलाड़ी को कप्तान बनाए रखेगी। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह पिछले सत्र से पहले हार्दिक को कप्तान बनाया था।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित भारतीय खेल जगत में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये है। आईपीएल की इस साल बड़ी नीलामी होनी है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित मुंबई की टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं। हार्दिक और रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी टीम की अगुवाई करना चाहते हैं।

End of Feed