IND vs AFG: ऐसे चले बुमराह, दो ओवर में ही अफगानिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। मैच में दो ही ओवर हुए थे कि अफगानिस्तान के नाम यह कभी ना भूलने वाला रिकॉर्ड जुड़ गया। मेजबान टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है।

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरा टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया एकमात्र बदलाव के साथ उतरी। चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके वरुण चक्रवर्ती की जगह करते रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। अफगानिस्तान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी। पारी का आगाज करने के लिए एकबार फिर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जोड़ी उतरी।

India vs Afghanistan

भारत-अफगानिस्तान (साभार-X)

पहला ही ओवर बुमराह ने डाला मेडन

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उसी अंदाज से गेंदबाजी की शुरुआत की जैसे पहले मैच में छोड़ा था। उन्होंने पहला ही ओवर मेडन डाला और अफगानी जोड़ी को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। बुमराह के सभी 6 गेंदो पर अफगानिस्तान के कप्तान छटपटाते रह गए लेकिन कुछ कर नहीं पाए।

End of Feed