पक्तिका हमले में क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान में टी20 श्रृंखला नहीं खेलने का ऐलान

पक्तिका में तीन अफगान क्रिकेटरों की हत्या के बाद पाकिस्तान की भागीदारी वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से नाम वापिस लेने का ऐलान किया है और ‘पाकिस्तानी शासन द्वारा कराया गया कायरतापूर्ण हमला’ करार दिया है।

काबुल: अफगानिस्तान ने पक्तिका में तीन अफगान क्रिकेटरों की हत्या के बाद पाकिस्तान की भागीदारी वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से नाम वापिस लेकर इसे ‘पाकिस्तानी शासन द्वारा कराया गया कायरतापूर्ण हमला’ करार दिया है। पाकिस्तान , अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच श्रृंखला 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तल्ख बयान में कहा कि अपने खिलाड़ियों कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून की शहादत से वह काफी दुखी हैं जिनकी पक्तिका प्रांत के अरगुन जिले में पांच अन्य के साथ हत्या कर दी गई थी जब वे प्रांत की राजधानी शराना से एक दोस्ताना मैच खेलकर लौट रहे थे। इस घटना में सात अन्य घायल हुए हैं।

Afghanistan Cricket team

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट @ACBofficials X)

एसीबी ने एक बयान में कहा,'अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पक्तिका प्रांत के अरगुन जिले में अपने बहादुर क्रिकेटरों की शहादत पर दुख व्यक्त करता है । पाकिस्तानी शासन ने एक कायरतापूर्ण हमले में उन्हें निशाना बनाया। अफगानिस्तान के खेल जगत, खिलाड़ियों और क्रिकेट परिवार के लिये यह बड़ी क्षति है । पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और इस घटना की जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के आखिर में पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से नाम वापिस लेने का फैसला किया है। अल्लाह सभी शहीदों को जन्नत बख्शे और घायलों को जल्दी स्वस्थ करे।'

End of Feed