IND vs AFG: अफगानिस्तान टीम आगामी सितंबर महीने में 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की अगुवाई करेगी। अफगानिस्तान की टीम 2015 से भारत के कई मैदानों का उपयोग घरेलू मैदान के तौर पर करते आए हैं और इस बार दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। स्पोर्ट्स नाऊ से बात करते हुए डीडीसीए के निदेशक श्याम सुंदर शर्मा ने इस सीरीज के बारे में पुष्टी की। 3 मैच की यह सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।
India vs Afghanistan (साभार-X)
इस सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा 'निश्चित रूप से, हम इसे यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।" चूंकि एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय खिलाड़ी जापान में होंगे, इसलिए इस सीरीज में भारत की स्ट्रोंग टीम खेलते हुए नजर आ सकती है। यह पहला मौका है जब भारत में अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम की अगुवाई करेगी।
2018 में की थी बांग्लादेश की मेजबानी
अफगानिस्तान ने साल 2018 में देहरादून में पहले घरेलू सीरीज के तौर पर बांग्लादेश की मेजबानी की थी। इसी साल भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था, जिसे दो दिन में भारतीय टीम ने जीत लिया था। साल 2019 में अफगानिस्तान को घरेलू मैदान के तौर पर इकाना का मैदान दिया गया। हालांकि, साल 2019 से टीम यहां एक भी मुकाबल नहीं खेली। 2024 में ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड की मेजबानी की थी, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाया था।
6 जून से टेस्ट का आगाज
6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत नहीं गिना जाएगा। इस टेस्ट के बाद 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी जो क्रमश: 13, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेला जाएगा।
