अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ मैच में किया ODI का अपना सबसे बड़ा चेज

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। यह वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान का सबसे बड़ा चेज था। इस जीत के हीरो रहे सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह ने जिन्होंने 201 रन की साझेदारी कर जीत सुनिश्चित की।

आयरलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मेहमान टीम के सामने 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, जिसे उसने 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान रहमत शाह ने कप्तानी पारी खेली। वह 133 गेंद में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 143 रन बनाकर नाबाद रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने में उनका साथ दिया सेदिकुल्लाह अटल ने जो शतक से तो चूक गए, लेकिन 98 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े।

RAHMAT SHAH

रहमत शाह (साभार-X)

रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट 201 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की और अफगानिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि, अटल अपनी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए और 98 रन बनाकर मैकार्थी का शिकार बने।

End of Feed