अफगानिस्तान के 26 वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने फिर की शादी! वीडियो और तस्वीर वायरल

Afghanistan Cricketer Rashid Khan Marries For Second Time: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 26 वर्षीय जादुई स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया है, लेकिन ये संभावित रूप से उनकी दूसरी शादी है जिसका वीडियो और तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की दूसरी शादी !
  • राशिद खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
  • राशिद ने जताई निराशा, तारीख को लेकर असमंजस में फैंस

Rashid Khan Marriage: क्रिकेट जगत की हस्तियों की निजी जिंदगी के पल ज्यादा समय तक फैंस से छुपे नहीं रह पाते और जब क्रिकेटर खुद खुलकर बातें सामने रख दे तो फिर क्या बात है। ताजा मामला अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से जुड़ा है। राशिद कान हाल ही में नीदरलैंड में आयोजित एक 'खान चैरिटी फाउंडेशन' के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे, जहां एक महिला के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया था। अब राशिद ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने शादी की है और ये किसी से छुपाने की बात नहीं है। हालांकि फैंस के बीच उत्सुकता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि राशिद पिछले साल एक शादी कर चुके थे।

Rashid Khan Marries For The Second Time

राशिद खान ने की दूसरी शादी (Instagram/RashidKhan/X)

राशिद खान की 'दूसरी शादी' को लेकर कयास बढ़ते देख राशिद खान ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होने अपनी ताजा पोस्ट में जो कुछ लिखा है, उससे ये पुष्टि हो जाती है कि ये उनकी दूसरी शादी है।

End of Feed