AFG vs NZ: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान
  • तीन नए खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल
  • 9 से 13 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा मैच

काबुल: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अंतिम 16 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों सलामी बल्लेबाज रियाज हसन, ऑलराउंडर शम्सुर्रहमान और तेज गेंदबाज खलील अहमद को शामिल किया है। स्टार ऑलराउंडर राशिद खान चोट से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं। राशिद की अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे।

Afghanistan Cricket team

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (साभार ACB)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा,'तैयारी शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। ग्रेटर नोएडा में करीब 10 दिन तक चले तैयारी शिविर में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कप्तान और कोचिंग स्टाफ की सलाह के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।'

End of Feed