AFG vs SA Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट

AFG vs SA Pitch Report Today Match In Hindi: आज (21 February 2025) अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये ग्रुप-बी का मुकाबला होगा जो पाकिस्तान के कराची में आयोजित होने वाला है। एक तरफ है दक्षिण अफ्रीकी टीम जो पिछले एक साल में हर प्रारूप में बेहद मजबूत नजर आई है, वहीं दूसरी तरफ है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जिसने पिछले विश्व कप में बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर दुनिया को चौंकाया था। यहां हम जानेंगे अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इनके वनडे क्रिकेट के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • आज अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच
  • कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा मुकाबला

AFG vs SA Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान के कराची (Karachi) में आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका (Afghanistan vs South Africa) की वनडे टीमें। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया है और बड़े-बड़े आईसीसी इवेंट्स में उन्होंने दुनिया की दिग्गज टीमों को शिकस्त देकर सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचने के अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची है, वो लगातार लय में नजर आ रहे हैं और टीम भी मजबूत है। ऐसे में अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज का मैच रोमांचक होने वाला है। अफगानिस्तान वनडे टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में है। जबकि दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम की कप्तानी तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

AFG vs SA Pitch Report ICC Champions Trophy 2025 Today Match

अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों की पुरानी भिड़ंत वनडे क्रिकेट में कितनी बार हुई है और कैसे रहे हैं उनके नतीजे। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में अफगानिस्तान ने भी कड़ी टक्कर दी है और 2 बार जीत दर्ज की। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 3 बार अफगानी टीम को शिकस्त दी है। उनके बीच अब तक सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं और आज का मुकाबला भी न्यूट्रल वेन्यू यानी पाकिस्तान के कराची में होने जा रहा है। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी बार कोई वनडे मैच 22 सितंबर 2024 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 169 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने एडेन मार्करम (Aiden Markram) की नाबाद 69 रनों की पारी के दम पर 33 ओवर में 3 विकेट खोते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया था और 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। आज दोनों टीमें तकरीबन 5 महीने बाद एक बार फिर आमने-सामने आने जा रही हैं।

End of Feed