ACC ने एशिया कप को स्थगित करने का प्रस्ताव नहीं रखा: सूत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2023, 06:56 PM IST

ACC, Asia Cup 2023: एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के सूत्रों ने एशिया कप के स्थगित होने और उसी समय दुबई में पाकिस्तान के बिना टूर्नामेंट के आयोजन से जुड़ी मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने सदस्य देशों को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। पाकिस्तान की मीडिया की एक खबर में दावा किया गया है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) तटस्थ स्थल पर एशिया कप खेलने के लिए राजी नहीं होता है तो देश से टूर्नामेंट की मेजबानी वापस ली जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023
  • एसीसी ने नहीं रखा एशिया कप को स्थगित करने का प्रस्तवाः सूत्र
  • सदस्य देशों को नहीं भेजा ऐसा कोई भी प्रस्ताव

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के सूत्रों ने एशिया कप के स्थगित होने और उसी समय दुबई में पाकिस्तान के बिना टूर्नामेंट के आयोजन से जुड़ी मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने सदस्य देशों को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। पाकिस्तान की मीडिया की एक खबर में दावा किया गया है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) तटस्थ स्थल पर एशिया कप खेलने के लिए राजी नहीं होता है तो देश से टूर्नामेंट की मेजबानी वापस ली जा सकती है।

ACC on Asia Cup Schedule

एशिया कप (ICC)

एकदिवसीय प्रारूप में होने वाले 2023 एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पीसीबी के पास है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव और एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने स्पष्ट किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। पीसीबी ने एशिया कप की मेजबानी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव रखा है जहां पाकिस्तान अपने मुकाबले घरेलू सरजमीं पर खेलेगा जबकि भारत तटस्थ स्थल पर खेलेगा जो पूरी संभावना है कि दुबई होगा।

End of Feed