अभिषेक शर्मा को खेलना चाहिए टेस्ट, सुरेश रैना ने बताया कारण

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं, लेकिन क्या उन्हें सबसे लंबे फॉर्मेट में भी हाथ आजमाना चाहिए। सुरेश रैना ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है और उन्हें सुझाव दिया है। रैना ने वैभव को लेकर भी बात की है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा इन दिनों शेर-ए पंजाब टी20 लीग खेल रहे हैं। अभिषेक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन क्या अभिषेक को टेस्ट क्रिकेट में भी अपना भाग्य आजमाना चाहिए, इसको लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुझाव दिया है। रैना ने यह सुझाव आकाश चोपड़ा से बातचीत करते हुए दिया है। रैना की मानें तो अभिषेक को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए।

vaibhav sooryavsnhi and abhishek sharma

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (साभार-X)

अभिषेक के टेस्ट क्रिकेट पर रैना की राय

रैना ने कहा 'मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। वैभव बहुत युवा हैं। क्या वह खेलना चाहते हैं? उनके कोच क्या सोचते हैं? ये कुछ सवाल हैं। मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए। क्या आईपीएल के मालिक और एसोसिएशन भी इस बारे में सोच रहे हैं और खिलाड़ियों के मन में टेस्ट क्रिकेट की बात डाल रहे हैं? कोचों की इसमें अहम भूमिका है।

End of Feed