LIVE

IND-W vs PAK-W Highlights: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, सात विकेट से जीता मुकाबला

IND-W vs PAK-W Highlights: महिला एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की महिला टीम को 7 विकेट से रौंद दिया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान से मिले 56 रनों के टारगेट को सिर्फ 8.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आदित्य साहूUpdated Sep 5, 2026, 22:39 IST
Follow on Google News
IND-W vs PAK-W Highlights: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, सात विकेट से जीता मुकाबला

IND-W vs PAK-W Highlights: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, सात विकेट से जीता मुकाबला

IND W vs PAK W Highlights: महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे कम स्कोर है। पाकिस्तान की तरफ से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए और मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। मैच में 7 रन देकर तीन विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज श्रीचरणी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

भारत ने 8.4 ओवर में जीता मैच
भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप टी20 के मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 68 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेटने के बाद भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने 150वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करते हुए नाबाद 18 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने भी 12 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने तीन विकेट चटकाए।

लोएस्ट टोटल पर आउट हुई थी पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। यह पाकिस्तान का टी20 में लोएस्ट स्कोर है। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजी पानी मांगते नजर आए। भारत की तरफ से श्रीचरणी और प्रेमा रावत ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दीप्ती शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।

एशिया कप में कोसों आगे भारत
बात महिला एशिया कप की करें, तो भारतीय टीम का दबदबा दिखता है। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं। इनमें से 7 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

भारत और पाकिस्तान की फुल टीम

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

पाकिस्तान टीम फुल स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

SEPT 05, 2026 22:38 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: श्रीचरणी को चुना गया 'मैन ऑफ द मैच'

भारत की गेंदबाज श्रीचरणी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। यह पुरस्कार पाकर उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। टीम के लिए योगदान देकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बस अपनी ताकत और फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी करना चाहती थी। मैं गेंद पर ज्यादा रेव्स देने की कोशिश करती हूं और इससे मदद मिलती है। मुझे लगता है यह हर दिन की तरह सामान्य है, यह खास होगा लेकिन मुझे और ज्यादा करना है, अपने देश के लिए और योगदान देना है। मैं अपने अच्छे काम को जारी रखना चाहती हूं।'
SEPT 05, 2026 22:37 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: जीत के बाद क्या बोलीं भारतीय कप्तान

भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मैच था। आज पूरी टीम ने जिस तरह प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं। सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है, वे अपनी योजनाओं पर टिके रहे और पिच को अच्छी तरह से पढ़ा।'
SEPT 05, 2026 22:36 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: हार के बाद क्या बोलीं पाकिस्तान की कप्तान

हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा, 'हमारी बल्लेबाजी पूरी पारी के दौरान लड़खड़ा गई। हम जानते थे कि यह नया विकेट है और ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे। लेकिन फिर भी हम मैच हार गए, हमें जीत की जरूरत है, इसलिए अब इसका कोई मतलब नहीं है। हम वहां अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे।'
SEPT 05, 2026 22:35 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: चाहकर भी पाकिस्तान की हार टाल नहीं पाईं फातिमा सना

पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना चाहकर भी भारत के खिलाफ अपनी टीम की हार टाल नहीं पाईं। दूसरी पारी की शुरुआत से ही लग रहा था कि भारतीय टीम जीत दर्ज करेगी। हालांकि, सवाल यह था कि पाकिस्तान कब तक हार को टाल सकता है। शेफाली ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शुरुआत की और ऐसा लगा कि भारत आसानी से, शायद पावरप्ले के अंदर ही मैच खत्म कर देगा।

हालांकि, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना इतनी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में दो बार वार किया और शेफाली और प्रतिका को वापस भेज दिया, फिर अपने दूसरे ओवर में स्मृति को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत और दीप्ति ने संभलकर बल्लेबाजी की, अपना समय लिया और यह सुनिश्चित किया कि कोई और झटका न लगे, और 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

फातिमा को श्रेय देना होगा कि उन्होंने खराब बल्लेबाजी के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और शुरुआती तीन विकेट लेकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। अगर उनकी टीम के बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया होता, तो यह रन चेज और दिलचस्प हो सकता था।
SEPT 05, 2026 22:27 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: 68 गेंद शेष रहते जीता भारत

भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप टी20 के मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 68 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेटने के बाद भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने 150वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करते हुए नाबाद 18 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने भी 12 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने तीन विकेट चटकाए।
SEPT 05, 2026 22:17 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे कम स्कोर है।पाकिस्तान की तरफ से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए और मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
SEPT 05, 2026 22:05 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए चाहिए 22 रन

पाकिस्तान से मिले 56 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को अब जीत के लिए 14 ओवरों में 22 रनों की जरूरत है।
SEPT 05, 2026 21:56 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: मुश्किल में भारतीय टीम

56 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। 29 रन के स्कोर पर उसने 3 विकेट गंवा दिए हैं। हरमन और दीप्ति की जोड़ी खेल रही है।
SEPT 05, 2026 21:26 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए चाहिए 56 रन

पाकिस्तान की टीम एशिया कप के अहम मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 56 रनों की जरूरत है।
SEPT 05, 2026 21:21 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट हुई पाकिस्तान

भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। दीप्ति शर्मा की गेंद पर तूबा हसन 10वें विकेट के रूप में स्टंप्ड आउट हो गई हैं। पाकिस्तान 55 रन पर ऑल आउट हो गया है जो टी20 में उनका सबसे कम स्कोर है। दीप्ति ने पारी को खत्म कर दिया। हसन को रन बनाने थे और इसी कोशिश में वह आउट हो गईं। वह आगे बढ़कर खेलने आईं लेकिन फ्लाइट में धोखा खा गईं।
SEPT 05, 2026 21:13 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान का 9वां विकेट भी गिरा

प्रेमा रावत की गेंद पर नशरा संधू आउट हो गई हैं और ऋचा घोष ने कैच पकड़ा है। जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली उठा दी। पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके हैं। यह रावत का तीसरा विकेट है और वह काफी खुश हैं। ऑफ के करीब फ्लोटेड गेंद थी, संधू लेग साइड में गईं और ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पिन होकर बाहर निकली और बल्ले का हल्का बाहरी किनारा ले लिया। ऋचा ने स्टंप्स के पीछे अच्छा कैच पकड़ा। गेंद लगभग उनकी कलाई के पास ही अटक गई थी।
SEPT 05, 2026 21:08 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान की टीम का 8वां विकेट गिरा

पाकिस्तान की टीम का स्कोर 50 रन भी नहीं पहुंचा है और 8वां विकेट गिर चुका है। प्रेमा रावत की गेंद पर उम्म-ए-हानी आउट हो गई हैं और नंदनी शर्मा ने कैच पकड़ा है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाएगी। यह रावत का दूसरा विकेट है। उन्होंने आज गेंद को हवा में उछालकर बड़े शॉट के लिए ललचाया है, उम्म-ए-हानी स्वीप शॉट खेलने के लिए बैठीं लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया। नंदनी शॉर्ट फाइन से आगे आईं और आसान कैच पूरा कर लिया।
SEPT 05, 2026 21:01 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा

दीप्ति शर्मा की गेंद पर ईमान फातिमा रन आउट हो गई हैं। यह बहुत खराब क्रिकेट था और इसकी वजह से विकेट गिरा। ऑफ के आसपास फ्लाइटेड गेंद थी, उम्म-ए-हानी ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ ड्राइव किया और सिंगल में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन फातिमा आधी पिच से भी ज्यादा आगे आ चुकी थीं जब उन्होंने देखा कि उम्म-ए-हानी नहीं भाग रही हैं। वह मुड़ीं, वापस भागीं और क्रीज में फिसलते हुए पहुंचीं, लेकिन फिर भी क्रीज से बाहर रह गईं। फुलमाली ने गेंद को साफ तरीके से पकड़ा और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। दीप्ति गेंद को पकड़ने के लिए थोड़ी अजीब पोजीशन में थीं, गेंद फंबल हो गई लेकिन उन्होंने जल्दी रिकवर करके गिल्लियां उड़ा दीं। यह एक आसान रन आउट होना चाहिए था जिसे दीप्ति ने लगभग खराब कर दिया था, लेकिन फातिमा इतनी आगे निकल चुकी थीं कि फंबल के बावजूद समय मिल गया।
SEPT 05, 2026 20:49 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त

भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इस दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशायी नजर आई है। पाकिस्तान ने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। वहीं पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं।
SEPT 05, 2026 20:43 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान का 6वां विकेट गिरा

पाकिस्तान की पारी का 6वां विकेट भी गिर चुका है। कप्तान फातिमा सना भी पवेलियन लौट चुकी हैं। दीप्ती शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है।
SEPT 05, 2026 20:38 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: श्रीचरणी को मिला तीसरा विकेट

श्री चरणी की गेंद पर आयशा जफर आउट हो गई हैं और हरमनप्रीत कौर ने कैच पकड़ा है। यह फुल लेंथ की इन-ड्रिफ्टर गेंद थी जो स्टंप्स पर थी। आयशा जफर ने मिड-ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन गेंद के नीचे नहीं आ पाईं और ऊंचाई नहीं ले पाईं। गेंद सीधे हरमनप्रीत के पास गई जिन्होंने नीचे झुककर रिवर्स कप में कैच पकड़ लिया। यह श्री चरणी का तीसरा विकेट है।
SEPT 05, 2026 20:31 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: श्रीचरणी ने पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

श्री चरणी की गेंद पर शवाल जुल्फिकार एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं हैं। श्री चरणी ने लेंथ से गेंद को अंदर की तरफ ड्रिफ्ट कराया था और गेंद सीधी रही। शवाल जुल्फिकार स्वीप करने के लिए एक घुटने पर झुकीं लेकिन बल्ले से गेंद नहीं लगी और सीधे स्टंप के सामने जा लगी। यह ओवर का दूसरा विकेट है और भारत ने पावरप्ले को शानदार अंदाज में खत्म किया है।
SEPT 05, 2026 20:29 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान को बैक-टू-बैक तीसरा झटका

श्रीचरणी ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। पारी के 6वें ओवर में ही श्रीचरणी ने शवाल जुल्फिकार को आउट कर दिया। वह 14 रन बनाकर आउट हुईं।
SEPT 05, 2026 20:25 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

पारी के 6वें ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। श्री चरणी की गेंद पर गुल फिरोजा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और नंदनी शर्मा ने कैच लपक लिया।
SEPT 05, 2026 20:22 IST

IND-W vs PAK-W लाइव स्कोर: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

मुनीबा जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाईं और केवल 13 रन बनाकर शेफाली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। उन्हें 7 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था। 27 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट गंवाया।