Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, जड़ा T20I में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

Second Fastest Century in T20Is for India: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। उन्होंने ये कारनामा वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ किया।

मुंबई: भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में 37 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 10 गगन चुंबी छक्के जड़े। वो टी20आई इतिहास में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के इंदौर में ये कारनामा किया था। अभिषेक 54 गेंद में 135 रन की पारी खेलकर आदिल राशिद का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 13 छक्के जड़े।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा(साभार BCCI)

17 गेंद में अभिषेक ने पूरा किया अर्धशतक

अभिषेक ने पांचवें टी20 में आतिशी शुरुआत करते हुए 17 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौके और पांच छक्के की मदद से पूरा किया। यह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड अभिषेक के मेंटोर युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज सिंह ने साल 2007 के विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे।

End of Feed