न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा फेल रहे। अभिषेक 21 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर अभिषेक ने एक्सट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ही उन्होंने पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पावरप्ले में यह अभिषेक का 100वां छक्का था। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनके नाम पावरप्ले में 98 छक्के का रिकॉर्ड था।
अभिषेक शर्मा (साभार-X)
एक साल में पूरे किए 1,000 रन
इतना ही नहीं अभिषेक शर्मा ने 27 रन की इस पारी के दौरान साल 2026 में 1,000 रन भी पूरे कर लए। वह एक साल में ऐसा करने वाले चौथे और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। भारत की ओर से इससे पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन यह कारनामा कर चुके हैं। सूर्या ने 2022 में 1,164 रन बनाए थे। इस साल ईशान किशन पहले ही 1,159 रन बना चुके हैं। 27 रन की पारी के दम पर अभिषेक के नाम 1,005 रन हो गए हैं।
मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। फिलिप्स ने 70 जबकि जैकब्स ने 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा फिन एलन ने 16 रन की पारी खेली। भारत की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट अर्शदीप सिंह ने झटका। अर्शदीप के अलावा प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए। भारतीय टीम में वापसी करने के बाद यह भुवनेश्वर का पहला विकेट था। उन्होंने डैरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया।
