IPL 2026: अभिषेक शर्मा बने पॉवरप्ले में सत्ता जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले आईपीएल के इतिहास में और कोई भारतीय नहीं कर पाया।

Abhishek Sharma Unique Record: आईपीएल 2026 में आखिरकार अभिषेक शर्मा का बल्ला शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में चल निकला। अभिषेक ने अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। उन्होंने केवल बाउंड्री की मदद से पचास रन जोड़ लिए। इसके बाद भी उनका बल्ला पॉवरप्ले में नहीं रुका और ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम को 6 ओवर में 105 रन तक पहुंचा दिया।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

पॉवरप्ले में सात छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय

अभिषेक नौवें ओवर में 28 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 264.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्क जड़े। पॉवरप्ले में अभिषेक ने 66(22) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही अभिषेक पॉवरप्ले में एक सात छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक से पहले और कोई भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अभिषेक पॉवरप्ले के अंदर सात या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

End of Feed