अभिषेक शर्मा बने T20I इतिहास के सबसे तेज दो हजारी, तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के आतिशी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का सबसे तेज गति से 2 हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंदौर: भारत के आतिशी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रांची में भारतीय सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक हजार रन के आंकड़े को पार करने के बाद उन्होंने टी20आई करियर में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 33 रन की दरकार थी। अपनी पारी में 15 में 38 बनाते ही 2 हजार रन पूरे कर लिए।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

सबसे तेज 2 हजारी, तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 2 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टी20आई में 2 हजार रन पूरे करने के लिए अभिषेक ने 1024 गेंद का सामना किया। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्या को 2 हजार रन पूरे करने के लिए 1164 गेंद खेलनी पड़ी थी। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने 1283 गेंद में दो हजार टी20आई रन पूरे किए थे।

End of Feed