'ETPL में धोनी को देखना चाहूंगा,' फाउंडर ने बताई अपनी ख्वाहिश, कहा- भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी

ईटीपीएल के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह नयी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में भविष्य में ’कैप्टन कूल’ को देखना चाहेंगे। अभिषेक ने स्वीकार किया कि मौजूदा भारतीय सितारों की कमी खलेगी लेकिन कहा कि ईटीपीएल की गुणवत्ता और वैश्विक अपील पर उन्हें भरोसा है।

नयी दिल्ली, (भाषा)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के छह साल बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा जस का तस है और अभिनेता तथा ईटीपीएल के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह नयी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में भविष्य में ’कैप्टन कूल’ को देखना चाहेंगे। यह पूछने पर कि वह ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को देखना चाहेंगे और क्यों, अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया, महेंद्र सिंह धोनी।

Will MS Dhoni play today

एमएस धोनी को लेकर अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान। फाइल फोटो

उन्होंने डबलिन से पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा , क्या किसी को इस बात का कोई कारण देने की जरूरत है कि आप महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर क्यो देखना चाहते हैं। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले चुके धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं लेकिन मौजूदा सत्र में चोट के कारण अभी तक खेले नहीं हैं।

End of Feed