IND-A vs BAN-A: कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का शानदार शतक, इंडिया-ए ने बांग्लादेश पर बढ़त बनाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 06:15 PM IST

India A vs Bangladesh A: भारत और बांग्लादेश की 'ए' टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में बुधवार को कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का बल्ला गरजा। ईश्वरन के नाबाद शतक की मदद से भारत ए ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 324 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के नाबाद शतक की मदद से भारत ए ने बुधवार को यहां बांग्लादेश ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 324 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

ABHIMANYU_EASWARAN

अभिमन्यु ईश्वरन (BCCI)

ईश्वरन 144 रन बनाकर खेल रहे हैं जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक है। उन्होंने टेस्ट श्रृंखला की तैयारी में जुटे चेतेश्वर पुजारा (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 119 और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत (77) के साथ पांचवें विकेट के लिए 151 रन की उपयोगी साझेदारियां की।

End of Feed