देवदत्त पडिक्कल के ऐतिहासिक शतक के बाद आकाश चोपड़ा ने इस भारतीय बल्लेबाज को दे डाली चेतावनी

Aakash Chopra On Devdutt Padikkal's Century And Warning for Sai Sudharsan: टीम इंडिया में कई बार ऐसी स्थितियां आई हैं जब किसी एक खिलाड़ी की चोट, किसी दूसरे खिलाड़ी का फायदा बन गई है। इस बार भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में ऐसा देवदत्त पडिक्कल के साथ हुआ है और साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रहने पर मजबूर हो गए। इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है।

देवदत्त पडिक्कल ने दो साल बाद टीम इंडिया में शानदार वापसी की और गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पडिक्कल को शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन साई सुदर्शन के समय पर फिट न हो पाने के कारण इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की वापसी का रास्ता खुल गया। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पडिक्कल की पारी पर बात करते हुए कहा कि इससे साई सुदर्शन पर दबाव बढ़ेगा, क्योंकि वे पहले मिले मौकों का सही फ़ायदा नहीं उठा पाए थे। चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर पडिक्कल दूसरे टेस्ट में भी बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो सिलेक्शन कमिटी के लिए एक सुखद दुविधा वाली स्थिति बन जाएगी।

IND vs SL 1st Test, Aakash Chopra On Devdutt Padikkal Century and its impact of Sai Sudharsan

देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक

चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "अब साई पर दबाव बढ़ेगा। उन्हें मौके मिल रहे थे, लेकिन साई अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए, और मुझे लगता है कि अब उन पर दबाव महसूस होगा। पहला मैच तो अच्छा रहा ही है, और अगर देवदत्त पडिक्कल के लिए दूसरा मैच भी अच्छा रहता है, तो सिलेक्शन कमिटी को एक बहुत दिलचस्प फ़ैसला लेना होगा।"

End of Feed