श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल हैं, जबकि टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया था तो ऋषभ पंत को उप-कप्तानी के रोल से हटा दिया गया और राहुल को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने राहुल के लीडरशिप रोल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि कप्तान से 8 साल बड़े खिलाड़ी को उप-कप्तान क्यों बनाया गया।
केएल राहुल (साभार-X)
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैंस के सवाल पर बोलते हुए कहा 'मैं इस मामले में आपसे सहमत हूं। मैंने कभी इस नजरिए से नहीं सोचा। आप जब उप-कप्तान के बारे में सोचते हैं तो ऐसे खिलाड़ी के बारे में सोचते हैं जो अगला कप्तान बनने के दावेदार हों। दूसरा कप्तान या तो कप्तान के बराबर उम्र का होना चाहिए या उससे छोटा होना चाहिए,"
उन्होंने आगे कहा, "अगर आप कप्तान से आठ साल बड़े व्यक्ति को उप-कप्तान बना रहे हैं, तो भले ही केएल राहुल कितने भी अच्छे खिलाड़ी हों, वे कप्तानी के अच्छे उम्मीदवार हैं, उनके पास क्रिकेट की अच्छी समझ है, लेकिन उनकी उम्र बढ़ रही है। अगर वे 26 साल के कप्तान के लिए उप-कप्तानी कर रहे हैं, तो वे कप्तानी के अगले दावेदार नहीं हैं।"
2023 में केएल राहुल की हुई थी छुट्टी
केएल राहुल को रोहित शर्मा की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था, लेकिन 2022 विश्व कप के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह खो दी। उनके निराशाजनक प्रदर्शन के चलते 2023 में टेस्ट और वनडे में भी उन्हें उप-कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। राहुल को 2023 में टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।
