ना रोहित ना विराट-आईपीएल 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज और पर्पल कैप, आकाश चोपड़ा ने बताए दो नाम

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 से पहले ऑरेंज और पर्पल कैप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि इस बार सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा। हैरानी की बात यह है कि इसमें ना तो रोहित का नाम है और ना ही विराट कोहली का।

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। शुरुआती 20 मैच के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है और जल्द पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा, लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेतो को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आपको बता दें कि आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है। इस बार ये दो अवॉर्ड किस खिलाड़ी को मिलेंगे, इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंद बताई है।

AAKASH CHOPRA

आकाश चोपड़ा (साभार-x)

राजस्थान का खिलाड़ी बनेगा ऑरेंज कैप होल्डर

आकाश चोपड़ा को लगता है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस बार का ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार जायसवाल के साथ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पारी की शुरुआत करने वाले खिलाड़ी के पास ज्यादा रन बनाने का मौका होता है। पिछले सीजन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच में 159.71 की स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए थे। वह रन बनाने के मामले में 7वें नंबर पर रहे थे।

End of Feed