जायसवाल या गायकवाड़ कौन बनेगा भारत का रिजर्व ओपनर? आकाश चोपड़ा ने बताया 2027 वर्ल्ड कप का प्लान

Akash Chopra on World Cup 2027: रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि वर्ल्ड कप में अब एक साल बचा है और दोनों से सिर्फ रन बनाने की उम्मीद है। चोपड़ा का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व ओपनर की रेस में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच सीधा मुकाबला होगा।

Akash Chopra on World Cup 2027: पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों पर बड़ी बात कही है। चोपड़ा का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व ओपनर की रेस में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच सीधा मुकाबला होगा। जियोहॉटस्टार के शो 'फॉलो द ब्लूज' पर बात करते हुए आकाश ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बहुत अहम है।

Jaiswal Gaikwad

यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो साभार- BCCI)

चोपड़ा ने बताया 2027 वर्ल्ड कप का प्लान

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी कर रहे हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के कारण नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में लिया गया है, जबकि जायसवाल भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, "आपको वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व के बारे में सोचना होगा। इसलिए यहां यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ में मुकाबला है। दोनों जब भी खेले हैं, रन बनाए हैं। इसलिए किसी एक के लिए बड़ा मौका बन सकता है।" उन्होंने पहली बार वनडे टीम में चुने गए आकिब नबी को लेकर भी उत्सुकता जताई और कहा कि वह लंबे समय से टीम के साथ हैं लेकिन प्लेइंग XI का मौका नहीं मिला।

End of Feed