WTC Final 2027: आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं पहुंचेगी वर्ल्ड चैंपियन द.अफ्रीका

WTC 2027 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल की अभी शुरुआत ही हुई है और अभी से इसे लेकर भविष्यवाणी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आकाश चोपड़ा ने इसके फाइनल को लेकर बड़ी बात कह दी है। उनके मुताबिक चैंपियन टीम द.अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं पहुंचेगी।

WTC 2027 Final: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि आगामी 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में श्रीलंका के पास फाइनल में पहुंचने का मौका दक्षिण अफ्रीका से ज्यादा है। चोपड़ा के अनुसार, श्रीलंका का कार्यक्रम उन्हें बेहतर स्थिति में लाता है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को कठिन दौर से गुजरना होगा।

south africa test team icc

द.अफ्रीका टेस्ट टीम (फोटो- ICC)

श्रीलंका की शानदार शुरुआत और अनुकूल कार्यक्रम

श्रीलंका ने इस चक्र की अच्छी शुरुआत की है। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने पहला टेस्ट ड्रॉ कराया और फिर दूसरे टेस्ट में पारी और रन से बड़ी जीत दर्ज की। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि श्रीलंका का घरेलू कार्यक्रम बेहद अच्छा है — जहां वे भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की मेजबानी करेंगे।उनका मानना है कि बाहरी दौरों में भी श्रीलंका वेस्टइंडीज और पाकिस्तान में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, जबकि न्यूजीलैंड में कठिनाई आने की संभावना है।

End of Feed