T20 World Cup Today Match 4 March 2026: टी20 विश्व कप में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 4 March 2026: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में आज (4 मार्च) सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। अंतिम 4 टीमें खिताब की ओर बढ़ने के लिए कमर कस चुकी हैं। आज इसी कड़ी में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। आइए जानते हैं कि पहला सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां होना है मैच और क्या हैं दोनों टीमों के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज से सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत
  • होली के दिन होने जा रहा है पहला सेमीफाइनल मैच

T20 World Cup 2026 Today Match Schedule 4 March: आज टी20 विश्व कप 2026 में अब बीस टीमें घटकर 4 हो चुकी हैं। यानी शुरुआत होने जा रही है सेमीफाइनल (T20 World Cup Semi Final) मुकाबलों की। जो सफर एक महीना पहले शुरू हुआ तो वो अब अपने अंजाम की ओर बढ़ रहा है और आज हमको टी20 विश्व कप फाइनल (T20 World Cup Final) की पहली टीम मिल जाएगी। आज होगा इस विश्व कप संस्करण का पहला सेमीफाइनल मैच जहां सुपर 8 चरण के ग्रुप 1 पर शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।

Aaj Kiska Match Hai, SA vs NZ, T20 World Cup Semi Final, Today Match

टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है

आज किसका मैच हैः टी20 विश्व कप में आज पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा जिसमें दो बड़ी टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। आमने-सामने होंगी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम। जहां दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 में लगातार 7 मुकाबले जीतकर अपने विजय रथ को अब तक थमने नहीं दिया है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम किसी तरह थोड़ी मेहनत और थोड़ी किस्मत के दम पर यहां तक पहुंचने में सफल हुई है। गौरतलब है कि इंग्लैंड से हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम 3 अंकों पर अटक गई थी, इसके बाद पाकिस्तान को अगले सुपर 8 मैच में श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोकना था अगर सेमीफाइनल में जाने के लिए न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रन रेट करना था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके, मैच तो जीता लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हुए और न्यूजीलैंड को किस्मत से 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल में ग्रुप-2 के दूसरे स्थान पर रहते हुए एंट्री मिल गई।

End of Feed