Today IPL Match 5 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगी टक्कर

Today IPL 2026 Match 5 May: आईपीएल 2026 में अब अंक तालिका की गणित जैसे-जैसे पेचीदा बनती जा रही है। वैसे-वैसे हर अगला मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आज होने वाला मैच भी दोनों टीमों के लिए कुछ इन्हीं स्थितियों के बीच होने जा रहा है। यहां जानेंगे आज आईपीएल में किसका मैच है, किस मैदान पर होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है
  • आज आईपीएल में फिर होगी बड़ी टक्कर
  • अंक तालिका की स्थिति पेचीदा हुई

Today IPL Match 5 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) दिलचस्प बन गया है। दूसरे चरण में अब टॉप-4 से नीचे की टीमें अपना दम दिखाना शुरू कर रही हैं और धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। आईपीएल 2026 अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में क्वलाीफाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से टॉप 4 टीमें नीचे मौजूद टीमों के खिलाफ हारती भी दिखी हैं, इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ चुका है। आज होने वाले मैच में भी दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसी ही रोमांचक टक्कर होने वाली है।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, DC vs CSK, Today IPL Match

आईपीएल में आज किसका मैच है

आज किसका-किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप 4 से बाहर हैं। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा। आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घर में खेल रही है और जिस तरह से इस सीजन में मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में दिल्ली और चेन्नई के गेंदबाजों को हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहना होगा।

End of Feed