Today IPL Match 24 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 24 May: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (24 मई 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दिन रविवार की बारी है। यानी 'डबल हेडर' की बारी है। शनिवार को लखनऊ और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे उन दोनों मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Today IPL Match 24 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (24 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बनाने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 68 मैच खेले जा चुके हैं और अब प्लेऑफ के लिए मात्र एक सीट बची है। इसके लिए तीन टीमें दावेदार हैं। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा।

Today IPL match MI vs RR.

आईपीएल में आज किसका मैच

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होना है। मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं, राजस्थान को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। वह 14 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। राजस्थान के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे़ में खेला जाएगा।

End of Feed