Today IPL Match 17 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 17 April: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब सीजन के 25वें मैच की बारी है। इस मैच में दो बड़ी टीमों की भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं कि आज आईपीएल में किसका मैच है।

Today IPL Match 17 April 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 24 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़ी व सबसे महंगी लीग में अब बारी है 25वें मुकाबले की, जहां दो महारथी टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल की अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।

GT vs KKR Aaj Ka Match

IPL में आज (17 अप्रैल) किसका मैच

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने 4 में से दो मैच जीता है और दो में उसे हार मिली है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स अपने 5 में से 4 मुकाबले हार चुकी है और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, ऐसे में गुजरात अपने होम ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।

End of Feed