Today IPL Match 16 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां है मुकाबला

Today IPL 2026 Match 16 April (आईपीएल में आज किसका मैच है): आईपीएल 2026 में आज 24वां मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक हुए 23 मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे हैं और आज होने वाली टक्कर भी उतनी ही रोचक होने वाली है। यहां जानेंगे आज किसका मैच है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आईपीएल में आज किसका मैच है?
  • आज खेला जाएगा सीजन का 24वां मुकाबला

Today IPL Match 16 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 19 हर बीतते दिन के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। अब तक बल्लेबाजों और गेंदबाजों की भिड़ंत में कई दिलचस्प पहलू देखने को मिले हैं और तमाम रिकॉर्ड्स लगातार बनते जा रहे हैं। आईपीएल 2026 में आज भी एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले का नतीजा आईपीएल 2026 की अंक तालिका में एक बड़ा बदलाव लाने में सक्षम रहेगा। दोनों ही टीमों में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद है।

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और अब तक अपने पहले खिताब के लिए तरस रही व पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। एक तरफ है मुंबई की टीम जिसकी स्थिति अभी सही नहीं है। उसने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और आईपीएल अंक तालिका में वे 2 अंक लेकर नौवें नंबर पर हैं। जबकि, पंजाब किंग्स की टीम शानदार खेल रही है और 4 मैचों में 3 जीत और 1 मैच बेनतीजा रहने के बाद 7 अंक लेकर वे दूसरे नंबर पर हैं।

End of Feed