Today IPL Match 13 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगी रोमांचक टक्कर

Today IPL 2026 Match 13 May, Wednesday: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज एक बड़ा और प्लेऑफ की रेस को देखते हुए दिलचस्प मुकाबला खेला जाना है। जो दो टीमें मैदान पर उतरने वाली हैं, दोनों ही प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। यहां जानिए आईपीएल में आज किसका मैच है, कब व कहां होगी टक्कर और क्या कहते हैं दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल में किसका मैच है
  • प्लेऑफ की रेस में एक और अहम मोड़

Today IPL Match 13 May 2026: आज (13 मई 2026, बुधवार) आईपीएल में एक और रोमांचक मैच के साथ आ रहा है। टूर्नामेंट में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस तेज और दिलचस्प होती जा रही है। पिछली रात गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रनों से विशाल जीत दर्ज करते हुए सीधे अंक तालिका के टॉप पर जगह बना ली है। जो हैदराबाद की टीम कुछ ही दिन पहले शीर्ष पर आई थी, अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात ने तो 16 अंकों का जादुई आंकड़ा छू लिया जिसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी माना जाता है, लेकिन हैदराबाद की टीम अभी भी फंसी हुई है। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला भी दो टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है।

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, IPL 2026, Today IPL Match, RCB vs KKR

आईपीएल में आज किसका मैच है

आज आईपीएल में किसका मैच हैः इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अब भी बरकरार हैं, बस फर्क इतना है कि आरसीबी प्लेऑफ के ज्यादा करीब है, जबकि कोलकाता को अभी काफी सफर तय करना है। आईपीएल अंक तालिका में बेंगलुरू की टीम इस समय 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अगर आज आरसीबी जीतती है तो गुजरात की तरह वे भी 16 अंकों के जादुई आंकड़े तक पहुंचकर लगभग प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। उनका नेट रन रेट भी बेहतर है इसलिए वे फिर से टेबल टॉपर बन सकते हैं। दूसरी तरफ हैं कोलकाता की टीम जिसने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते हैं, 5 मैच हारे हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा था। उनके अब 9 अंक हैं और वे आठवें नंबर पर हैं। कोलकाता के अभी 4 मैच बाकी हैं, उन्हें अगर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करनी है तो अपने सभी 4 मैच जीतने होंगे। एक भी हार उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है।

End of Feed