Today IPL Match 12 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 12 May: आईपीएल 2026 में अब अंक तालिका की गणित जैसे-जैसे पेचीदा बनती जा रही है। वैसे-वैसे हर अगला मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आज होने वाला मैच भी दोनों टीमों के लिए कुछ इन्हीं स्थितियों के बीच होने जा रहा है। यहां जानेंगे आज आईपीएल में किसका मैच है, किस मैदान पर होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Today IPL Match 12 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) दिलचस्प बन गया है। दूसरे चरण में अब टॉप-4 से नीचे की टीमें अपना दम दिखाना शुरू कर रही हैं और धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। आईपीएल 2026 अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में क्वलाीफाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से टॉप 4 टीमें नीचे मौजूद टीमों के खिलाफ हारती भी दिखी हैं, इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ चुका है। आज होने वाले मैच में भी दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसी ही रोमांचक टक्कर होने वाली है।

Aaj KIska Match Hai

आज किसका मैच है (फोटो साभार- IPL)

आज किसका-किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। दोनों ही टीमों के पाइंट टेबल में 14 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-2 में है। जबकि दूसरी टीम तीसरे नंबर पर है। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा। आज गुजरात टाइटंस की टीम अपने घर में खेल रही है और जिस तरह से इस सीजन में मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहना होगा।

End of Feed