GT Vs DC Aaj ka IPL Match kahan Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार (17 अप्रेल 2024) को मैच का आयोजन गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi stadium) में किया जाने वाला है। मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने वाली है। मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- IPL/BCCI/X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और इसमें से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। इसके बाद उन्होंने थोड़ी वापसी की है। गुजरात टाइटन्स ने तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को अंतिम गेंद में जीत हासिल की थी और अगर उसे अपने अभियान में जान फूंकनी है तो उसे ऐसा ही प्रदर्शन करने की जरूरत है। टीम अपने पहले छह मैच में केवल दो में ही जीत सकी है और अभी आठ मैच बाकी हैं तो शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के पास चीजों का रूख बदलने के लिए काफी समय है।
दिल्ली-गुजरात के बीच मैच कहां होगा (GT vs DC Match Venue)
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का आयोजन गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi stadium) में किया जाने वाला है। इस मैदान पर इस सीजन गुजराज टाइटंस ने 3 मैच खेले हैं इसमें से टीम को 2 में जीत मिली है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (GT vs DC Squads)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।
