DC vs SRH Aaj ka IPL Match kahan Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार (20 अप्रेल 2024) को मैच का आयोजन दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley stadium) में किया जाने वाला है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होने वाली है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- AP)
इस मुकाबले में एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की हैट्रिक दर्ज करके आ रही है। ऐसे में दोनों ही विजेता टीमों के बीच जीत के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
दिल्ली -हैदराबाद के बीच मैच कहां होगा (DC vs SRH Match Venue)
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का आयोजन दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाने वाला है। ये इस मैदान पर इस सीजन का पहला मैच है ऐसे में नई पिच पर दोनों ही टीमों का दबदबा रहेगा। मैदान छोटा है ऐसे में चौकों-छक्कों की झड़ी देखने को मिल सकती है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (DC vs SRH Squad)
सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।
