मैदान पर लौटा 60 टीमों से खेल चुका 46 साल का क्रिकेटर, आते ही T20 मैच में मचाया धमाल

Imran Tahir Returns: टी20 क्रिकेट में इस समय दुनिया में तमाम क्रिकेट लीग मौजूद हैं, उन्हीं में एक नाम और जुड़ चुका है ग्लोबल सुपर लीग (GSL) का, जो पिछले साल से वेस्टइंडीज में आयोजित होनी शुरू हुई। अब इस लीग का दूसरा संस्करण शुरू हुआ है और दूसरे ही मुकाबले में एक खास नजारा देखने को मिला जहां एक 46 वर्षीय क्रिकेटर मैदान पर उतरा। नाम से आप भी परिचित होंगे, ये हैं इमरान ताहिर।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लोबल सुपर लीग 2025
  • 46 साल के इमरान ताहिर मैदान पर उतरे
  • तकरीबन 60 टीमों से खेल चुके हैं क्रिकेट

Imran Tahir Returns In GSL 2025: खेल की दुनिया में कहा जाता है कि उम्र का नंबर मायने नहीं रखता, मायने रखता है कि आपमें दम कितना बाकी है। उम्र चाहे जो हो, अगर आप फिट हैं, सक्षम हैं और खेलने की ललक है तो मैदान पर कुछ भी मुमकिन है। ये पाकिस्तानी मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर इमरान ताहिर पर बिल्कुल फिट बैठता है। वो एक बार फिर मैदान पर लौट आए हैं, उसी अंदाज के साथ और कप्तान होने के रुतबे का साथ।

Imran Tahir Returns In GSL 2025 At The Age Of 46

इमरान ताहिर फिर मैदान पर (Instagram/ImranTahir)

वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) तो खेली जाती है, लेकिन 2024 में वहां एक और टी20 लीग का आयोजन शुरू हुआ जिसे ग्लोबल सुपर लीग (Global Super League) नाम दिया गया। इसका आयोजन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड खुद कराता है और टूर्नामेंट में दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग से टॉप टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं और खिताब के लिए टकराती हैं। इस बार लीग के दूसरे सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें हैं वेस्टइंडीज की गुयाना अमेजन वॉरियर्स, बांग्लादेश प्रीमियर लीग की रंगपुर राइडर्स टीम, इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स (जो कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की टीम है), न्यूजीलैंड की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग से होबार्ट हरीकेन्स टीम भी हिस्सा ले रही हैं।

End of Feed