नई दिल्ली। एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने से पहले बड़ा झटका लगा था। टीम ऑक्शन में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) को एक करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था, लेकिन अब कमर की सर्जरी के कारण उनके चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स काइल जेमीसन की जगह टीम में शामिल करने के लिए तीन खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है। टीम को अब ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो मैच के अंतिम गेंद तक अच्छा प्रदर्शन कर सके। इसके अलावा निचले क्रम में आकर टीम के लिए रन भी बना सके।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए। (फोटो-आईपीएल/बीसीसीआई)
