7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रांज.. 19 पदक जीतकर इस खिलाड़ी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

CWG 2026: 34 वर्षीय ले क्लॉस ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना 19वां पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के निशानेबाज फिल एडम्स और इंग्लैंड के मिक गाल्ट को पीछे छोड़ दिया।

CWG 2026: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तैराक चाड ले क्लॉस ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। शुक्रवार को पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीतकर वह CWG के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 34 वर्षीय ले क्लॉस ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना 19वां पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के निशानेबाज फिल एडम्स और इंग्लैंड के मिक गाल्ट को पीछे छोड़ दिया। दोनों के नाम 18-18 पदक थे। पदक जीतने के बाद ले क्लॉस ने कहा, “भले ही मैंने कांस्य पदक जीता लेकिन यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” उनके लिए यह सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि 16 साल की मेहनत और निरंतरता का प्रमाण है।

Chad Le Clos

कॉमनवेल्थ गेम्स में 19वां पदक (फोटो साभार- commonwealthsport)

राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार रिकॉर्ड

ले क्लॉस के नाम अब राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 19 पदक हैं - 7 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य। वह यहां अपनी पदकों की संख्या और बढ़ा सकते हैं क्योंकि वह अभी 50 और 100 मीटर बटरफ्लाई में भी हिस्सा लेंगे, जहां वह हमेशा पदक के प्रबल दावेदार रहे हैं।दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार ने 2010 में नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों से अपना सफर शुरू किया था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे और उन्होंने 5 पदक जीतकर सबको चौंका दिया था। अब वह अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेल रहे हैं।

End of Feed