'हरियाणा की बेटियों पर पूरे देश को गर्व', कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM नायब सैनी ने प्रीति और जैस्मिन को दी बधाई

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का परचम लहराते हुए हरियाणा की दो मुक्केबाजों- प्रीति पंवार और जैस्मिन लांबोरिया ने देश को 'डबल गोल्ड' की सौगात दी है। भिवानी जिले की प्रीति ने 54 किग्रा और जैस्मिन ने 57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों बेटियों, उनके परिजनों और कोचों को बधाई देते हुए इसे देश और प्रदेश के लिए बेहद गर्व का पल बताया।

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मंच पर भारत का नाम एक बार फिर खेल जगत में सबसे ऊपर चमक उठा है। हरियाणा की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने में हमेशा आगे रही हैं, और इस बार मुक्केबाजी की रिंग से भारत के लिए दोहरे स्वर्ण पदक (डबल गोल्ड) की बेहद खुशखबरी आई है। भिवानी की स्टार बॉक्सर प्रीति पंवार और जैस्मिन लांबोरिया ने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।

Commonwealth Games 2026 Boxing Gold

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का डबल धमाका (फाइल फोटो)

भिवानी की प्रतिभावान मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया ने महिला 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी ताकत व रणनीति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

End of Feed