राष्ट्रमंडल चैंपियन अजय बाबू वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पुरुष 79 किग्रा वर्ग में 16वें स्थान पर

world weightlifting championship: राष्ट्रमंडल चैंपियन भारोत्तोलक अजय बाबू वल्लूरी यहां विश्व चैंपियनशिप में पुरुष 79 किग्रा वर्ग में 16वें स्थान पर रहे जिससे मीराबाई चानू के 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रभावित करने में नाकाम रहे।

राष्ट्रमंडल चैंपियन भारोत्तोलक अजय बाबू वल्लूरी यहां विश्व चैंपियनशिप में पुरुष 79 किग्रा वर्ग में 16वें स्थान पर रहे जिससे मीराबाई चानू के 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रभावित करने में नाकाम रहे। बीस साल के अजय ने कुल 323 किग्रा (146 किग्रा स्नैच और 177 किग्रा क्लीन एवं जर्क) वजन उठाया और सोमवार को 39 प्रतिभागियों के बीच 16वां स्थान हासिल किया।

Ajaya Babu

अजय बाबू (X/AIRNews)

उन्होंने अगस्त में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उठाए कुल 335 किग्रा (152 किग्रा और 183 किग्रा) वजन से 12 किग्रा वजन कम उठाया। उन्होंने अहमदाबाद में जीत की बदौलत अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। इंडोनेशिया के रिज्की जुनैनसियाह ने क्लीन एवं जर्क में रिकॉर्ड 204 किग्रा और स्नैच में 162 किग्रा के साथ कुल 361 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में 73 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

End of Feed