French Open 2025: कोको गॉफ ने बनीं लाल बजरी की नई रानी, सबालेंका को मात देकर पहली बार जीता खिताब

अमेरिका की कोको गॉफ ने बेलारूस की एरिना सबालेंका को पटखनी देकर पहली बार फ्रेंच ओपन के महिला एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया।

पेरिस: अमेरिका की कोको गॉफ ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शीर्ष रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया। अमेरिका की 21 साल की दूसरी रैंकिंग वाली गॉफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं। रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया। बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था। पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है।

Coco Gauff

फ्रेंच ओपन 2025 महिला एकल चैंपियन कोको गॉफ

गॉफ ने टीम के साथ मनाया जीत का जश्न

गॉफ के दूसरे मैच पॉइंट पर सबालेंका के बैकहैंड शॉट के वाइड होने के साथ खिताब अपने नाम किया। वह जीत दर्ज करने के बाद पीठ के बल लेट गयी और अपने चेहरे को दोनों हाथों से ढक लिया। उन्होंने फिर अपने सिर को कोर्ट पर टिकाया और नेट पर सबालेंका का अभिवादन करने के बाद दर्शक दीर्घा में मौजूद फिल्म निर्देशक स्पाइक ली को गले लगाया और अपने साथियों के साथ जश्न मनाया।

End of Feed