टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरशद नदीम के लचर प्रदर्शन का कोच ने किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा

टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भालाफेंक स्पर्धा में दसवें पायदान पर रहे ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का उनके कोच ने बचाव किया है और फेडेरेशन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

कराची: पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के कोच सलमान इकबाल ने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में इस भालाफेंक खिलाड़ी के 10वें स्थान पर रहने के बाद पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर अपने शिष्य का बचाव किया। पीएसबी ने इकबाल से नदीम के प्रदर्शन के बारे में स्पष्टीकरण देने और उनके ट्रेनिंग कार्यक्रम और उन पर खर्च की गई राशि का विवरण देने को कहा। इकबाल ने पीएसबी को भेजे अपने जवाब में कहा कि हर शीर्ष एथलीट बुरे दौर से गुजरता है और कभी उसका प्रदर्शन भी खराब हो सकता है।

Arshad Nadeem

अरशद नदीम

इकबाल ने अपने जवाब में बताया कि कैसे पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ ने पिछले एक साल या इससे भी ज्यादा समय से नदीम की ट्रेनिंग और अभियानों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। इकबाल ने अपने जवाब में कहा,'अरशद के प्रदर्शन में पिंडली की मांसपेशियों की समस्या के लिए हुई सर्जरी के कारण बाधा आई और टोक्यो में ट्रैक सख्त था और मौसम भी गर्म और उमस भरा था जिससे विभिन्न स्पर्धाओं में कई एथलीटों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ।'

End of Feed