China Masters 2026 Badminton: श्रीकांत ने लाई को हराकर किया उलटफेर, सात्विक-चिराग भी जीते; तन्वी बाहर

इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने लाई पर 21-18 21-19 से जीत दर्ज करके उलटफेर किया। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मेंस सिंगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पूर्व नंबर एक और 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत अपने अगले मैच में हांगकांग के ली चेउक यिउ का सामना करेंगे।

Srikanth

किदांबी श्रीकांत ने किया उलटफेर। फोटो- सोशल मीडिया

End of Feed