IND vs China Football Asian Games: भारतीय टीम के हाथ आई निराशा, चीन ने पहले ही मैच में 5-1 से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2023, 10:59 PM IST

IND vs China Football Asian Games: भारतीय फुटबॉल टीम की एशियन गेम्स में शुरुआत निराशाजनक रही। पहले मुकाबले में उसे चीन ने एक तरफा तरीके से 1 के मुकाबले 5 गोल से हराया। भारतीय टीम चीन, म्यांमार और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में शामिल है।

भारतीय फुटबॉल टीम को मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के अपने पहले ग्रुप मैच में मेजबान चीन के खिलाफ 1-5 की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। चीन के लिए ताओ कियांगलोंग (72वें और 75वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि गियाओ तियानयी (17वें मिनट), डेई वेइजुन (51वें मिनट) और हाओ फेंग (90 प्लस दो मिनट) ने एक-एक गोल किया।

India vs China

भारत बनाम चीन, एशियन गेम्स 2023 (साभार-Twitter)

थकी हुई और तैयारी के बिना उतरी भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल राहुल केपी (45 प्लस एक मिनट) ने किया जो संभवत: मैच का सर्वश्रेष्ठ गोल रहा।

End of Feed