US Open Final 2025: लगातार तीसरी बार अल्काराज और सिनर के बीच होगा ग्रैंड स्लैम का खिताबी मुकाबला

US Open Final 2025: यूएस ओपन का फाइनल मुकाबला कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर के बीच खेला जाएगा। लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में दोनों खिलाड़ी मैदान में होंगे।

US Open Final 2025: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनरऔर नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई। यह इस वर्ष लगातार तीसरा अवसर होगा जबकि दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले यह दो खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

US OPEN FINAL 2025

कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर (साभार-Us Open)

अल्काराज़ ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6 (4), 6-2 से हराया। उन्होंने जीत हासिल करने के बाद सभी को एक पल रुकने के लिए कहा। अल्काराज़ ने जेब से अपना मोबाइल फ़ोन निकाला ताकि वह सिनर और फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे के बीच दूसरे सेमीफ़ाइनल का स्कोर देख सके लेकिन तब उस मैच का पहला सेट ही चल रहा था।

End of Feed